ट्रांसफॉर्मर में नहीं लगा है एवी स्विच

Published at :22 Nov 2015 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर में नहीं लगा है एवी स्विच

ट्रांसफॉर्मर में नहीं लगा है एवी स्विच बार-बार शट डाउन लेने से उपभोक्ता परेशान प्रतिनिधि, गोगरीशहरी क्षेत्र से जुड़े फीडरों में ब्रेक डाउन, फेज उड़ने, जर्जर तार बदलने व सर्विस वायर का कार्बन छुड़ाने के लिए बार-बार शट डाउन लेने से उपभोक्ता परेशान हैं. कनीय विद्युत अभियंता व लाइन मैन पावर सब स्टेशन से 11 […]

विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में नहीं लगा है एवी स्विच बार-बार शट डाउन लेने से उपभोक्ता परेशान प्रतिनिधि, गोगरीशहरी क्षेत्र से जुड़े फीडरों में ब्रेक डाउन, फेज उड़ने, जर्जर तार बदलने व सर्विस वायर का कार्बन छुड़ाने के लिए बार-बार शट डाउन लेने से उपभोक्ता परेशान हैं. कनीय विद्युत अभियंता व लाइन मैन पावर सब स्टेशन से 11 केवीए का शट डाउन लेकर विद्युत आपूर्ति बंद करा काम का निष्पादन कराते हैं. हालांकि विद्युत कंपनी के अभियंताओं ने ट्रांसफॉर्मर में लगे जर्जर व जले एवी स्विच को बदलने के लिए कई बार आश्वासन दिया है, लेकिन इसे बदलने की दिशा में अभी भी कार्रवाई लंबित है. क्षेत्रों में लगे जर्जर एलटी तार बदलने का कार्य जब शुरू किया गया, तो उस इलाके का 11 केवीए का जंफर हटा कर उस क्षेत्र में लगे लगभग आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति ठप कर दी गयी. घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रहने से जहां कंपनी को राजस्व की हानि हुई, वहीं उपभोक्ता मोटर से पानी भरने के लिए तरसते रहे. उपभोक्ताआें का कहना है कि विद्युत आपूर्ति ठप करने की जानकारी कंपनी के अभियंताओं को दो दिन पहले देनी चाहिए. पर, ऐसा नहीं किया जाता है. बताते चलें कि शहरी क्षेत्र में 100 व 200 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है और ट्रांसफॉर्मर में एवी स्विच नहीं है. वहीं शहरी क्षेत्र में लगे विद्युत आपूर्ति ट्रांसफाॅर्मर का मेंटेनेंस कार्य सिर्फ कागजों पर ही किया जा रहा है. अत्यधिक लोड के कारण शहरी क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर जलने की बात कोई नयी नहीं है. वहीं ट्रांसफाॅर्मर के तेल व अर्थिंग की समय-समय पर जांच नहीं की जाती है. कई क्षेत्रों में इस वजह से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है.कहते हैं जेइ जेइ रामाश्रय सिंह ने कहा कि मानव बल से समय-समय पर ट्रांसफॉर्मर की स्थिति के संबंध में पूछताछ की जाती है. सभी ट्रांसफॉर्मर में एवी स्विच लगाने का कार्य पूरा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन