कार्तिक मेले की तैयारी पूरी

कार्तिक मेले की तैयारी पूरी महेशखूंट. सार्वजनिक कार्तिकेय पूजा समिति द्वारा चार दिवसीय मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कमेटी के सदस्य ने बताया कि वृंदावन से आये कलाकार 26 से 30 नवंबर तक दिन में रामलीला व रात में रासलीला तथा शाम अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. मेला में मनोरंजन के लिए टावर […]
कार्तिक मेले की तैयारी पूरी महेशखूंट. सार्वजनिक कार्तिकेय पूजा समिति द्वारा चार दिवसीय मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कमेटी के सदस्य ने बताया कि वृंदावन से आये कलाकार 26 से 30 नवंबर तक दिन में रामलीला व रात में रासलीला तथा शाम अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. मेला में मनोरंजन के लिए टावर झूला,ब्रेक डांस झूला,मौत कुआं आदि का आनंद उठा सकेंगे. मेला में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कमेटी की गठन किया गया है. मौके पर मेला के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह,बबलू सिंह,सुजीत कुमार राणा,उमा शंकर गुप्ता, वचनदेव यादव, राजकिशोर यादव, भवेश सिंह, मनोज केसरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










