आदतन अपराधी की जमानत होगी रद्द

खगड़िया : जेल से निकल कर फिर से अपराध करने वाले आदतन अपराधियों की जमानत रद्द करवा कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसपी अनिल कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियाें को ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर सूची सौंपने का निर्देश दिया है. बैठक में उपस्थित पुलिस-प्रशासन के […]
खगड़िया : जेल से निकल कर फिर से अपराध करने वाले आदतन अपराधियों की जमानत रद्द करवा कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसपी अनिल कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियाें को ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर सूची सौंपने का निर्देश दिया है.
बैठक में उपस्थित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को हर हाल में विधि व्यवस्था बनाये रखने को कहा गया है. जिले में किसी भी कारण तनाव उत्पन्न होने की स्थिति में निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये गये. पुलिस पब्लिक के बीच दोस्ताना व्यवहार बना कर अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति के तहत काम करने को कहा गया.
साथ ही स्पीडी ट्रायल करवा कर अपराधियाें को सजा दिलवाने की प्रक्रिया भी तेज की जायेगी. बैठक में एडीएम, डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, सदर एसडीओ शिव कुमार सैव तथा गोगरी एसडीओ संतोष कुमार के अलावे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामानंद सागर, वरीय उपसमाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, सुधीर कुमार, मुकेश कुमार तथा जिले के सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










