बीमार उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल

Published at :22 Nov 2015 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
बीमार उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल

बीमार उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल फोटो है 2 कैप्सन-नीरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का दृश्य चौथम. प्रखंड के नीरपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र स्वयं बीमार दिख रहा है. स्वास्थ्य उप केंद्र का हाल जाने तो विभागीय प्रावधान के तहत सप्ताह में एक दिन पदस्थापित डॉक्टर को मरीज का इलाज करना था. लेकिन प्रतिनियुक्त चिकित्सक […]

विज्ञापन

बीमार उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल फोटो है 2 कैप्सन-नीरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का दृश्य चौथम. प्रखंड के नीरपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र स्वयं बीमार दिख रहा है. स्वास्थ्य उप केंद्र का हाल जाने तो विभागीय प्रावधान के तहत सप्ताह में एक दिन पदस्थापित डॉक्टर को मरीज का इलाज करना था. लेकिन प्रतिनियुक्त चिकित्सक कभी नजर नहीं आते हैं. केंद्र पदस्थापित एएनएम व आशा के भरोसे चल रहा है. केंद्र में पदस्थापित एएनएम रंभा कुमारी ने बताया कि विभाग द्वारा समुचित दवा उपलब्ध नहीं करायी जाती है. विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए जितनी दवा उपलब्ध करायी जाती है. उतनी दवा से लोगों का इलाज किया जाता है. पांच कमरे का बना स्वास्थ्य उप केंद्र के कमरे में गंदगी का अंबार है. भवन खरपतवार के बीच अपनी बदहाली बयां कर रहा है. स्वास्थ्य उप केंद्र की बदहाली पर पंचायत मुखिया निभा देवी, सरपंच वीणा देवी ने बताया कि केंद्र स्वास्थ्य सुविधा देने के बजाय खुद बीमार चल रहा है. केंद्र में न तो डॉक्टर है और न दवा की ही व्यवस्था है. प्रसव के लिए लोगों को चौथम जाना पड़ता है. कहते हैं स्वास्थ्य प्रबंधक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक रिंपुजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर एवं दवा की किल्लत के कारण स्वास्थ्य सुविधा बाधित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन