तीन दिवसीय खाद्यान्न दिवस 28 से

Published at :22 Nov 2015 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय खाद्यान्न दिवस 28 से

तीन दिवसीय खाद्यान्न दिवस 28 से 28 से 30 तक मनाया जायेगा खाद्यान्न दिवसफोटो: 1 कैप्सन- समीक्षा करते एमओ प्रतिनिधि,अलौली. प्रखंड जन वितरण विक्रेताओं की समीक्षात्मक बैठक रविवार को प्रखंड के स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान भवन में हुई. समीक्षा कर रहे एमओ सह सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने उपस्थित डीलरों से कहा कि […]

विज्ञापन

तीन दिवसीय खाद्यान्न दिवस 28 से 28 से 30 तक मनाया जायेगा खाद्यान्न दिवसफोटो: 1 कैप्सन- समीक्षा करते एमओ प्रतिनिधि,अलौली. प्रखंड जन वितरण विक्रेताओं की समीक्षात्मक बैठक रविवार को प्रखंड के स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान भवन में हुई. समीक्षा कर रहे एमओ सह सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने उपस्थित डीलरों से कहा कि 28 से 30 नवंबर को खाद्यान्न दिवस मनाया जायेगा. तीन दिन में तीन बातें होनी चाहिए. वंचित लोगों में जिस पारदर्शिता के अभाव में गलत संदेश फैला है, उसे दूर करना है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि शत प्रतिशत कूपन डीलर जमा करेंगे. एक भी लाभुक खाद्यान्न किरासन तेल से वंचित नहीं रहे. वहीं उन्होंने बताया कि डीलर लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखेंगे. वहीं डीलरों ने खाद्यान्न में गुणवत्ता की मांग एमओ से की. उक्त बैठक में डीलर संघ के अध्यक्ष रूदल यादव, सचिव प्रशांत प्रियदर्शी, हथवन पैक्स अध्यक्ष रितु कुमारी, अमर कुमार, अरूण कुमार, राम बालक यादव, सुनील कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, शिव नारायण सिंह, सीता राम , सुरेश राय, गीता राय, राम प्रवेश सिंह, विजय कुमार, अशोक पासवान, फूल कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन