वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बढ़ेगी उपज

खगड़िया : सदर प्रखंड के सभागार में 5 दिवसीय प्रखंड स्तरीय रब्बी कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख परमानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार चौधरी ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से कम खर्च में अधिक उपज करने के तौर तरीके […]
खगड़िया : सदर प्रखंड के सभागार में 5 दिवसीय प्रखंड स्तरीय रब्बी कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख परमानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार चौधरी ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से कम खर्च में अधिक उपज करने के तौर तरीके की जानकारी दी.
वहीं बीएओ ने उपस्थित किसानों को बताया कि शहर में कृषि विभाग द्वारा निबंधित दुकानों में सरसों बीज, मसूर का बीज, चना बीज आदि उपलब्ध है. मूल दाम पर प्रति किलो की दर से 10 रुपये की अनुदान राशि किसान के खाते में भेजा जायेगा.
जबकि मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना अंतर्गत कुल कीमत में 90 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा. मौके पर किसानों को जीरो टिलेज मशीन से बुआयी करने वाले ट्रैक्टर मालिक को 660 रुपये खाता में दिया जायेगा. मौके पर कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










