फाइनल में पहुंची खगड़िया की टीम

Published at :21 Nov 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनल में पहुंची खगड़िया की टीम

फाइनल में पहुंची खगड़िया की टीम वीनू मांकड़ अंडर 17 प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच जीताभागलपुर को 60 रनों से किया पराजित खगड़िया. मधुबनी में चल रहे युवा खेल कला सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में शनिवार को वीनू मांकड़ अंडर 17 प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला गया. इसमें खगड़िया की टीम ने भागलपुर को 60 रनों […]

विज्ञापन

फाइनल में पहुंची खगड़िया की टीम वीनू मांकड़ अंडर 17 प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच जीताभागलपुर को 60 रनों से किया पराजित खगड़िया. मधुबनी में चल रहे युवा खेल कला सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में शनिवार को वीनू मांकड़ अंडर 17 प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला गया. इसमें खगड़िया की टीम ने भागलपुर को 60 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि रविवार को खगड़िया की टीम का फाइनल मुकाबला सीवान की टीम के साथ होगा. टीम कोच देवराज पंडित ने बताया कि वीनू मांकड़ अंडर 17 विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शनिवार को खगड़िया ने भागलपुर को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं पूर्व क्रिकेटर युगल किशोर, जावेद अली, रविशचंद्र, मनोज कुमार ने कहा कि फरकिया की धरती ने कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को जन्म दिया है. खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन