टिकट आरक्षण काउंटर पर उमड़ी भीड़

टिकट आरक्षण काउंटर पर उमड़ी भीड़ खगडि़या : त्योहार समाप्त होते ही लोग प्रदेश लौटने के लिए रेल टिकट आरक्षण काउंटर पर पहुंचने लगे हैं. सुबह से ही लोगों की भीड़ स्थानीय जंक्शन के टिकट आरक्षण काउंटर पर देखी जा रही है. टिकट काउंटर पर बैठे कर्मी द्वारा टिकट आरक्षित कराने के लिए पहंुचने वाले […]
टिकट आरक्षण काउंटर पर उमड़ी भीड़
खगडि़या : त्योहार समाप्त होते ही लोग प्रदेश लौटने के लिए रेल टिकट आरक्षण काउंटर पर पहुंचने लगे हैं. सुबह से ही लोगों की भीड़ स्थानीय जंक्शन के टिकट आरक्षण काउंटर पर देखी जा रही है. टिकट काउंटर पर बैठे कर्मी द्वारा टिकट आरक्षित कराने के लिए पहंुचने वाले यात्री को 15 दिन के बाद टिकट मिलने का आश्वासन दिये जा रहे थे.
साथ ही तत्काल टिकट के लिए समय पर आने को कहा जा रहा था. तत्काल टिकट के लिए भी लोग सुबह से ही लाइन में खड़े नजर आ रहे थे. उल्लेखनीय है कि दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व सम्पन्न होने के साथ ही देश के विभिन्न भाग में काम करने वाले लोगों की भीड़ टिकट काउंटर पर दिखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










