छठ पर्व के मौके पर नाटक का हुआ मंचन

Published at :18 Nov 2015 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व के मौके पर नाटक का हुआ मंचन

छठ पर्व के मौके पर नाटक का हुआ मंचन बेलदौर : छठ पर्व के मौके पर बोबिल गांव में रात्रि में समर्पण नामक नाटक का मंचन किया गया. जबकि बेलदौर में इस मौके पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दोनों ही कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा नेता मिथिलष कुमार निषाद ने किया. श्री निषाद ने […]

विज्ञापन

छठ पर्व के मौके पर नाटक का हुआ मंचन

बेलदौर : छठ पर्व के मौके पर बोबिल गांव में रात्रि में समर्पण नामक नाटक का मंचन किया गया. जबकि बेलदौर में इस मौके पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दोनों ही कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा नेता मिथिलष कुमार निषाद ने किया. श्री निषाद ने आयोजकों से इस मौके पर प्रेरणादायक एवं सामाजिक व्यवस्था पर आधारित नाटकों का मंचन कर लोगों को जागरुक करने पर बल दिया. नाटक के महत्व से अवगत करवाते हुए

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में इसकी जगह पर रंगारंग कार्यक्रर्मों का प्रचलन जोर पकड़ रहा है. इसके बावजूद भी नाटकों का मंचन यह दर्शाता है कि अभी भी गावों में यह प्रथा प्रचलित है एवं ग्रामीण दर्शकों के द्वारा इसे विषेष रुप से पसंद किया जाता है. दर्शकों से कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि नाटकों से मिली अच्छी प्रेरणा को वे अपने जीवन उतारे एवं इसके बुराईयों को इसी प्रांगण में भूल जाएं.

इस मौके पर मुखिया ब्रह्म्देव पासवान भाजयुमो के ब्रजेश कुमार, रवि कुमार निराला, विनय मिश्रा, बच्चन सिंह, सिंकू शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन