बाजार से नारियल हुआ गायब एक सौ दस तक बिका

Published at :16 Nov 2015 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार से नारियल हुआ गायब एक सौ दस तक बिका

बाजार से नारियल हुआ गायब एक सौ दस तक बिका फोटो है 19 में कैप्सन- बाजार में पूजन सामग्री खरीदते लोग खगडि़या/ बेलदौर. बाजार से सोमवार को देखते ही देखते नारियल गायब हो गया. नारियल के लिए छठ व्रती पूरे दिन इसे खरीदने के लिए बाजार की खाक छानते रहे. जिनके पास नारियल था वे […]

विज्ञापन

बाजार से नारियल हुआ गायब एक सौ दस तक बिका फोटो है 19 में कैप्सन- बाजार में पूजन सामग्री खरीदते लोग खगडि़या/ बेलदौर. बाजार से सोमवार को देखते ही देखते नारियल गायब हो गया. नारियल के लिए छठ व्रती पूरे दिन इसे खरीदने के लिए बाजार की खाक छानते रहे. जिनके पास नारियल था वे एक सौ से एक सौ दस रुपए प्रति नारियल की कीमत ग्राहक को बता रहे थे. जानकारी के मुताबिक नारियल की किल्लत रविवार से ही होने लगी थी. रविवार को यह अधिकतम एक सौ रुपए प्रति जोड़ा की दर से बिका. सोमवार को इसकी कीमत एक सौ बीस रुपए प्रति जोड़ा की दर से शुरू हुई एवं दोपहर होने तक नारियल अचानक बाजार से गायब हो गई. दोपहर के बाद इसकी कीमत दो सौ से लेकर दो सौ बीस रुपया प्रति जोड़ा तक पहुंच गई. कई व्रतधारी नारियल की कीमत सुनकर इसे खरीद किए बगैर ही अपने घरों को लौट गए.अगला साल दोबर चढ़बै नारियल छठ माय केनारियल की बढ़ती कीमत से नाराज कई व्रतधारियों ने इस वर्ष छठ पर्व में नारियल पहीं चढ़ाने का निर्णय कर लिया है. ऐसे व्रती छठ मां से माफी मांगते हुए कहती है कि अगले वर्ष दोबर यानी दोगुना नारियल चढ़ौवा चढ़ाने का वादा किया. बाजार में नारियल की किल्लत एव उंची कीमत में नारियल खरीदना पसंद नहीं किया. नारियल के कीमत बढ़ने से नाराज छठ व्रतियों ने इसकी कीमत बढ़ाने वालों को जमकर कोसा एवं श्राप देते हुए कहा कि छठ मईया उसे कभी भी नहीं माफ करेंगी. इसका परिणाम उसे पर्व के बाद अवश्य भुगतना पड़ेगा.पर्व को लेकर घाटों पर पुलिस बल प्रतिनियुक्तछठ पर्व में प्रमुख घाटों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. पूरे प्रखंड क्षेत्र के घाटों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी एसआई बैकुंठ पासवान को दी गई है. जबकि लक्षमिनियां घाट पर एएसआई विनोद चौधरी, उसराहा घाट पर एएसआई संजय सिंह, डुमरी घाट पर एसआई अजय कुमार एवं कैंजरी घाट पर एएसआई चंद्रषंखर सिंह को ड्यूटी दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन