अमनी में ग्राम सभा 22 को

अमनी में ग्राम सभा 22 को खगड़िया. अमनी में पंचायत समिति व वार्ड सदस्यों की बैठक सोमवार को पंचायत भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने की. बैठक के दौरान मुखिया श्री सिंह ने पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि को घाटों की साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए […]
अमनी में ग्राम सभा 22 को खगड़िया. अमनी में पंचायत समिति व वार्ड सदस्यों की बैठक सोमवार को पंचायत भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने की. बैठक के दौरान मुखिया श्री सिंह ने पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि को घाटों की साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए युवाओं को लगाने की अपील की. जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायत के तीन तीन युवाओं की टोली बना कर घाट पर तैनात करने का निर्णय लिया गया. घाटों की साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान टोली के सदस्यों को सौंपी गयी. मुखिया ने बताया कि वार्ड सदस्य की बैठक 21 नवंबर को होगी. जिसमें मनरेगा के योजनाओं का चयन किया जायेगा. 22 नवंबर को ग्राम सभा बुलायी गयी है. इसमें चयनित योजनाओं की स्वीकृति ली जायेगी. बैठक के दौरान घाट पर रोशनी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उदय सदा, अजय कुमार, सरिता देवी, राजीव कुमार, पप्पू मुनी, सुरेंद्र राम आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










