घाट की साफ सफाई में जूटे श्रद्धालु

Published at :16 Nov 2015 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
घाट की साफ सफाई में जूटे श्रद्धालु

घाट की साफ सफाई में जूटे श्रद्धालु अलौली : छठ पर्व की तैयारी को लेकर सोमवार को खरना के दिन विभिन्न गांव के युवकों द्वारा घाटों की सफाई की जा रही है. गांव की साफ सफाई के लिए पंचायत के मुखिया एवं ग्राम कचहरी के सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों के नेतृत्व में गांव के […]

विज्ञापन

घाट की साफ सफाई में जूटे श्रद्धालु

अलौली : छठ पर्व की तैयारी को लेकर सोमवार को खरना के दिन विभिन्न गांव के युवकों द्वारा घाटों की सफाई की जा रही है. गांव की साफ सफाई के लिए पंचायत के मुखिया एवं ग्राम कचहरी के सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों के नेतृत्व में गांव के स्वच्छता अभियान एवं घाटों तक की सफाई एवं सजावट की गयी.

रामपुर अलौली पंचायत के ऐतिहासिक घाटों पर साफ सफाई की गयी. पर्व का दंड देकर घाट तक पहुंचने वालों के लिए सड़क की सफाई एवं धुलाई की गयी. वहीं बागमती नदी में नौका एवं गोताखोर की व्यवस्था की गयी है. पंचायत समिति सदस्य कमलदेव चौपाल ने बताया कि जिन घाटों पर अधिक पानी एवं उतरने का साधन ही था.

उसे दुरूस्त किया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय चौक पर छठ मैया की भव्य प्रतिमा बनायी गयी है. वहीं व्रतियों के लिए दातून, नीबू चाय, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था की गयी है. बहादुरपुर गांव के युवकों द्वारा दो दिवसीय नाटक का आयोजन किया गया है. अंचलाधिकारी चौधरी वसंत कुमार सिंह, बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि जिन घाटों पर अधिक भीड़ होती है. उसे चिह्नित कर लिया गया है. वहीं अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि घाटों पर गश्ती के अलावे सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन