छठ घाटों पर विशेष चौकसी बरतने का नर्दिेश

गोगरी : डीएसपी और उपस्थित थानाध्यक्ष गोगरी. लोक आस्था का महापर्व छठ में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने को लेकर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने सभी थानाध्यक्षों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक में छठ के दौरान सुरक्षा विधि व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान रखने की चर्चा की गयी. छठ पर व्यवस्था दुरूस्त रखने […]
गोगरी : डीएसपी और उपस्थित थानाध्यक्ष गोगरी. लोक आस्था का महापर्व छठ में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने को लेकर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने सभी थानाध्यक्षों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक में छठ के दौरान सुरक्षा विधि व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान रखने की चर्चा की गयी.
छठ पर व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए प्रशासन ने पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया है. पुलिस बल चौकसी बरतेगी डीएसपी श्री सिन्हा ने बताया कि छठ घाटों पर भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेंगे. वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष तैयारी की है. बैठक में छठ घाटों पर पुलिस की तैनाती को लेकर निर्देश देते हुए उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को मॉनिटरिंग करने के लिए कहा.
उन्होंने बताया कि बताया कि शहर के सभी तालाब के निकट एक दंडाधिकारी और पुलिस बल को नियुक्त किया गया है. मौके पर गोगरी सीओ चन्दन कुमार, परबत्ता थाना प्रभारी संजीव कुमार , मड़ैया थाना प्रभारी रंजित कुमार , गोगरी थाना प्रभारी सतीश चन्द्र मिश्र , महेशखूंट थाना प्रभारी मनीष कुमार , पौरा ओपी अध्यक्ष सिंटू झा , पसराहा थाना प्रभारी रामदुलार प्रसाद , भरतखंड ओपी प्रभारी राजेश यादव , गोगरी इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद सहित दर्जनों थाना प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










