मंडल कारा में बंदी मनायेंगे छठ पर्व

मंडल कारा में बंदी मनायेंगे छठ पर्व खगडि़या : स्थानीय मंडल कारा में बंद तीन महिला व चार पुरूष बंदी द्वारा छठ व्रत रखा जायेगा. मंडल कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि उक्त सभी वर्तीयों ने नहाय-खाय के साथ छठ व्रत शुरू कर दिया है. मंडल कारा प्रशासन द्वारा बंदियों को छठ पर्व के […]
मंडल कारा में बंदी मनायेंगे छठ पर्व
खगडि़या : स्थानीय मंडल कारा में बंद तीन महिला व चार पुरूष बंदी द्वारा छठ व्रत रखा जायेगा. मंडल कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि उक्त सभी वर्तीयों ने नहाय-खाय के साथ छठ व्रत शुरू कर दिया है. मंडल कारा प्रशासन द्वारा बंदियों को छठ पर्व के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है.
उन्होंने बताया कि महिला व पुरूष छठ वर्ती के लिए साड़ी, धोती के अलावे फल से लेकर पकवान बनाने की व्यवस्था किया गया है. वहीं मंडल कारा परिसर में सूर्य देवता के अर्द्ध देने के लिए छोटा तालाब का निर्माण किया जा रहा है. सभी श्रद्धालु बन्दी के द्वारा तालाब का निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










