सद्गुरु के शरण में ही मिलेगी शांति : हरिशचंद्र महाराज

बेलदौर : महिनाथनगर गांव मे रविवार को संतमत सत्संग का आयोजन किया गया. इसमें दो पालियों में सत्संग का आयोजन किया गया. संतमत सत्संग के मासिक अधिवेशन में आचार्य चतुरानंद जी महाराज एवं वेदानंद जी महाराज ने सत्संग प्रेमियों को सत्संग का रसास्वादन करवाया. चतुरानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि लोग सुख […]
बेलदौर : महिनाथनगर गांव मे रविवार को संतमत सत्संग का आयोजन किया गया. इसमें दो पालियों में सत्संग का आयोजन किया गया. संतमत सत्संग के मासिक अधिवेशन में आचार्य चतुरानंद जी महाराज एवं वेदानंद जी महाराज ने सत्संग प्रेमियों को सत्संग का रसास्वादन करवाया.
चतुरानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि लोग सुख प्राप्ति के लिए यत्र तत्र भटकते रहते हैं. धनार्जन करने के बाद भी लोगों को सच्ची शांति नहीं मिल पाती है. मनुष्य जब शांति स्वरूप देवेश्वर पर काबू पा लेता है तब जाकर ही वह सच्चा सुख प्राप्त कर पाता है. इसके लिए सदगुरु के शरण में जाना अनिवार्य है.
सत्संग के महिमा का बखान करते हुए कहा कि ईश्वर सबों में निवास करती है. जरूरत है इसे खोजने का. जिसने इसका सुक्ष्म तरीके से अध्ययन किया उसने इसे प्राप्त कर लिया. वेदानंद बाबा ने कहा कि संतों द्वारा मिले ज्ञान मात्र से ही ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है. जो मनुष्य ऐसा नहीं कर पाते हैं, वे पूरे जिंदगी सुख के लिए तड़पते रह जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










