पंचायत विकास राशि पर चली कटौती की कैंची

Published at :14 Nov 2015 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत विकास राशि पर चली कटौती की कैंची

पंचायत विकास राशि पर चली कटौती की कैंची चौथम. पंचायत के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए मिलने वाली राशि पर कटौती की कैंची चली है. जिसके कारण पंचायत का विकास अवरूद्ध हो रहा है. पूर्व में पंचायत के विकास के लिए 13 वीं वित्त , बीआरजीएफ की राशि दी जाती थी. सरकार के […]

विज्ञापन

पंचायत विकास राशि पर चली कटौती की कैंची चौथम. पंचायत के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए मिलने वाली राशि पर कटौती की कैंची चली है. जिसके कारण पंचायत का विकास अवरूद्ध हो रहा है. पूर्व में पंचायत के विकास के लिए 13 वीं वित्त , बीआरजीएफ की राशि दी जाती थी. सरकार के नये नियम के तहत बीआरजीएफ तथा 13 वीं वित्त को समाप्त कर दिया गया. अब पंचायत का विकास अब केवल 14 वीं एवं चतुर्थ वित्त राशि से हो पायेगा. सरकार ने 14 वीं वित्त के तहत प्रखंड के हर पंचायत को 13 लाख 51 हजार 24 रुपये राशि विकास के लिए पंचायत के खाते में भेजी जा चुकी है. निर्देशित प्रावधान के तहत 14 वीं वित्त योजना राशि पंचायत में जलापूर्ति,सड़क की रोशनी, स्वच्छता, कब्रिस्तान की चाहरदिवारी आदि में खर्च किये जायेंगे. कहते हैं मुखिया पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, सरिता देवी, त्रिवेणी पासवान ने कहा पंचायत विकास योजनाओं की कटौती पंचायत राज व्यवस्था पर कुठाराधात है. विकास योजनाओं में कटौती जनहित में सरकार की सकारात्मक सोच नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन