एटीएम में लगी रही ग्राहकों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया: छठ पूजा को लेकर शहर के सभी एटीएम में बुधवार को काफी संख्या में रुपये की निकासी के लिए ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी. शहर के महात्मा गांधी मार्ग, राजेंद्र चौक, बखरी बस स्टैंड, कचहरी रोड, सागरमल चौक, थाना रोड में पैसे की निकासी के लिए लोग लंबी कतार में खड़े अपनी बारी […]

विज्ञापन

खगड़िया: छठ पूजा को लेकर शहर के सभी एटीएम में बुधवार को काफी संख्या में रुपये की निकासी के लिए ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी. शहर के महात्मा गांधी मार्ग, राजेंद्र चौक, बखरी बस स्टैंड, कचहरी रोड, सागरमल चौक, थाना रोड में पैसे की निकासी के लिए लोग लंबी कतार में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. कुछ लोगों ने बताया कि छठ पूजा की खरीदारी के लिए रुपये की निकासी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एटीएम में कब पैसे खत्म हो जाये व कंप्यूटर का नेटवर्क फेल हो जाय, कौन जानता है. इसलिए पहले ही रुपये की निकासी कर रहे हैं. जबकि महिलाओं की भी भीड़ रुपये की निकासी को लेकर देखी गयी. हर कोई पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन