व्रतियों व श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
मुंगेर घाट, सीढ़ी घाट, मानसी घाट, गोगरी घाट, बेलदौर घाट पर पहुंचे व्रती व श्रद्धालु खगड़िया: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को व्रतियों ने गंगा स्नान किया. जिले के मुंगेर घाट, सीढ़ी घाट, मानसी घाट, गोगरी घाट, बेलदौर घाट आदि जगहों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ लगी रही. व्रतियों ने […]
मुंगेर घाट, सीढ़ी घाट, मानसी घाट, गोगरी घाट, बेलदौर घाट पर पहुंचे व्रती व श्रद्धालु
खगड़िया: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को व्रतियों ने गंगा स्नान किया. जिले के मुंगेर घाट, सीढ़ी घाट, मानसी घाट, गोगरी घाट, बेलदौर घाट आदि जगहों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ लगी रही. व्रतियों ने गंगा स्नान के बाद घाटों पर दीप, धूप व पान-प्रसाद के साथ पूजा- अर्चना भी की. घर लौटने के क्रम में व्रतियों ने बुधवार को होने वाले नहाय-खाय के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी भी की. छठ व्रती सरिता देवी, अनिता देवी आदि ने बताया कि नहाय-खाय के दिन स्नान-पूजा के बाद कद्दू-भात खाने की परंपरा है.
व्रतियों ने कहा कि गंगा स्नान का पर्व पर विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद लोगों को शरीर निर्मल हो जाता है तथा पूजा के प्रति गहरी आस्था उत्पन्न हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










