बोले जिलाध्यक्ष, पटना में भी मौजूद हैं कार्यकर्ता
खगड़िया: पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुंकार रैली में जिले से कार्यकर्ताओं को बड़ा जत्था शनिवार को विभिन्न प्रकार के साधनों से रवाना हुआ. सबसे अधिक कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रेल मार्ग से रवाना हुए. सुबह से ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी स्टेशन कैंपस के अंदर मौजूद थे जो क्षेत्र से […]
खगड़िया: पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुंकार रैली में जिले से कार्यकर्ताओं को बड़ा जत्था शनिवार को विभिन्न प्रकार के साधनों से रवाना हुआ. सबसे अधिक कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रेल मार्ग से रवाना हुए. सुबह से ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी स्टेशन कैंपस के अंदर मौजूद थे जो क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं को एक जगह इकट्ठा करने का काम करते रहे.
उन्होंने बताया कि जिले से कई टोली रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुई है. प्रत्येक टोली के साथ जिले के एक वरीय कार्यकर्ता को साथ भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को राज्यरानी से तो कुछ को इंटरसिटी एक्सप्रेस से भेजा गया है. जब सहरसा इंटर सिटी से भी लगभग एक हजार कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रवाना किये गये हैं. वहीं उन्होंने बताया कि जिले से कई बस भी रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को आज रात पटना ले जायेगी.
उन्होंने बताया कि जिले से कुल 6 से 7 हजार कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुए हैं. उन्होंने बताया कि उनके साथ रात की गाड़ी से भी कुछ लोग पटना के लिए रवाना हुए हैं. नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव के साथ लगभग 500 कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रेल मार्ग से पटना रवाना हुए. वहीं कुछ दूर दराज से आने वाले लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी जरूर हुई. लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने जब मोरचा थामा तो उनलोगों की समस्या का हल भी हो गया.
जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि पटना में सभी कार्यकर्ताओं कें ठहरने एवं भोजन करने का उत्तम प्रबंध किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी लोगों के भोजन की व्यवस्था गांधी मैदान में ही की गयी है. अभी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भाड़े की बस से ढ़ोया जा रहा है. इसके बाद सभी लोग ट्रेन से पटना के लिए अब रात में रवाना होते रहेंगे.
बेलदौर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था हुंकार रैली में भाग लेने के लिए विभिन्न मार्गो से शनिवार को पटना के लिए रवाना हुए . जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्या किरण देवी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी व वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र भगत के नेतृत्व में भी सैकड़ों कार्यकर्ता बख्तियारपुर सुपौल के रास्ते पटना के लिए रवाना हुए. कार्यकर्ताओं में रैली में भाग लेने को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा था. लेकिन डुमरी स्थित स्टील पुल के मरम्मति कार्य पूर्ण हो जाने के बावजूद भी परिचालन बहाल नहीं कराने का मलाल भी था. स्टील पुल बंद रहने के कारण कार्यकर्ताओं को 60 किलोमीटर से अधिक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी.
बुजुर्ग वर्ग भी दे रहे भाजपा का साथ
खगड़िया. भाजपा की हुंकार रैली में भाग लेने के लिए बुजुर्ग भी पीछे नहीं थे. बुजुर्ग भी नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए बैनर, पोस्टर झंडे तथा बैच लगा कर उत्साहित थे. वहीं भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के मुखौटे को चेहरे पर लगा कर रैली में भाग लेने के लिए लोगों से आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










