सुविधा विहीन है चैधाबन्नी हॉल्ट

Published at :26 Oct 2015 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
सुविधा विहीन है चैधाबन्नी हॉल्ट

सुविधा विहीन है चैधाबन्नी हॉल्ट फोटो है 1 मेंकैप्सन- चैधा बन्नी हॉल्ट का दृश्य महेशखूंट. बरौनी कटिहार रेलखंड के बीच अवस्थित चैधाबन्नी हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नही है. जबकि इस हॉल्ट पर सिर्फ सवारी गाड़ी का ही ठहराव होता है. वहीं हॉल्ट पर बिजली की व्यवस्था नही रहने के कारण शाम होते […]

विज्ञापन

सुविधा विहीन है चैधाबन्नी हॉल्ट फोटो है 1 मेंकैप्सन- चैधा बन्नी हॉल्ट का दृश्य महेशखूंट. बरौनी कटिहार रेलखंड के बीच अवस्थित चैधाबन्नी हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नही है. जबकि इस हॉल्ट पर सिर्फ सवारी गाड़ी का ही ठहराव होता है. वहीं हॉल्ट पर बिजली की व्यवस्था नही रहने के कारण शाम होते ही हॉल्ट पर अंधेरे का साम्राज्य कायम हो जाता है. जिससे यात्री शाम को गंणतव्य तक जाने के लिए हॉल्ट पर आने से कतराते हैं. खास कर महिला यात्रियों को रात्रि में यात्रा करने में कठिनाई होती है. हॉल्ट पर पानी पीने की समुचित व्यवस्था नहीं है. एक चापाकल है भी तो वह प्राय: खराब पड़ा रहता है. यात्री को प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ता है. शौचालय के लिए यात्री को इधर उधर भटकना पड़ता है. यात्री जितेन्द्र कुमार,मुशहरू साह,ब्रजेश ठाकुर आदि ने बताया कि हॉल्ट पर सुविधाओं का घोर अभाव है. यात्री शेड नहीं रहने के कारण यात्रियों को जमीन व फर्स पर बैठ कर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन