शादी व श्राद्ध के भोज में कटौती का नर्णिय

Published at :25 Oct 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
शादी व श्राद्ध के भोज में कटौती का नर्णिय

शादी व श्राद्ध के भोज में कटौती का निर्णय बेलदौर : बुद्धिजीवी, बुजुर्ग समाज कल्याण कमेटी की बैठक रविवार को कन्या मिडिल स्कूल बेला में हुई. बैठक में शादी एवं श्राद्ध कर्म में होने वाले अनावश्यक खर्च पर चर्चा की गयी. लगभग चार घंटे तक चली चर्चा के बाद शादी की रात एवं श्राद्ध कर्म […]

विज्ञापन

शादी व श्राद्ध के भोज में कटौती का निर्णय

बेलदौर : बुद्धिजीवी, बुजुर्ग समाज कल्याण कमेटी की बैठक रविवार को कन्या मिडिल स्कूल बेला में हुई. बैठक में शादी एवं श्राद्ध कर्म में होने वाले अनावश्यक खर्च पर चर्चा की गयी. लगभग चार घंटे तक चली चर्चा के बाद शादी की रात एवं श्राद्ध कर्म में पितृपक्ष के दिन सामाजिक भोज करने का निर्णय लिया गया.

चर्चा के दौरान बदलते परिवेश की चर्चा करते हुए कहा गया कि जिस तरह शादी में पूर्व से प्रचलित मर्याद को समाप्त कर दिया गया. इसी तरह शादी के दूसरे दिन एवं श्राद्ध कर्म के दौरान नखबाल एवं उसके दूसरे दिन आयोजित होने वाले भोज की प्रथा को भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया. इससे बचत होने वाली राशि को शिक्षा पर खर्च करने का सर्वसम्मति निर्णय लिया गया.

इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार पंचायत से प्रदेश स्तर तक करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता देवनारायण शर्मा ने की. संचालन कमेटी के संयोजक चंदेश्वर नागर ने किया. मौके पर विश्वनाथ शर्मा, अरुण यादव, जरासंध मंडल, आनंदी मिस्त्री, योगेंद्र साह, अरविंद पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन