रोड़ेबाजी में पूर्व पंसस घायल

रोड़ेबाजी में पूर्व पंसस घायल बेलदौर. दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैठने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का इलाज निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. बलैठा गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रात तीसरे पहर में बैठने को लेकर हुए विवाद में रोड़ेबाजी […]
रोड़ेबाजी में पूर्व पंसस घायल बेलदौर. दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैठने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का इलाज निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. बलैठा गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रात तीसरे पहर में बैठने को लेकर हुए विवाद में रोड़ेबाजी हो गयी. पत्थर लगने से बलैठा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जटाधर सिंह घायल हो गये. आयोजकों एवं प्रशासन ने विवाद उत्पन्न हो जाने के कारण कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित करवा दिया. इस संबंध में किसी पक्ष द्वारा मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. वहीं पुलिस ने उपद्रव मचाने में शामिल एक युवक बबुबा यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










