लॉटरी के काले कारोबार पर नहीं लगा लगाम

खगड़िया : लॉटरी के काले कारोबारी की पकड़ इतनी मजबूत है कि लाख चाहने के बाद भी इस काले कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रहा है. लिहाजा विभिन्न चौक – चौराहों व एजेंटों के माध्यम से लॉटरी का गोरखधंधा फल-फूल रहा है. वहीं गरीबों की गाढ़ी कमाई लुटने का सिलसिला भी जारी है. ऐसे […]
खगड़िया : लॉटरी के काले कारोबारी की पकड़ इतनी मजबूत है कि लाख चाहने के बाद भी इस काले कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रहा है. लिहाजा विभिन्न चौक – चौराहों व एजेंटों के माध्यम से लॉटरी का गोरखधंधा फल-फूल रहा है. वहीं गरीबों की गाढ़ी कमाई लुटने का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर लॉटरी के काले कारोबारी पर कब तक लगाम लग पायेगा? या फिर यूं ही लॉटरी गिरोह मालामाल और इनके जाल में फंस कर गरीब कंगाल होते रहेंगे.
इधर, सदर थानाध्यक्ष महफूज आलम कहते हैं कि लॉटरी बिक्री की कहीं से भी सूचना मिलेगी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि प्रभात खबर द्वारा अगस्त महीने में लॉटरी के काले कारोबार का मुद्दा प्रमुखता से उठाने के बाद पुलिसिया दबिश के कारण कुछ दिनों तक धंधा मंदा पड़ गया था. लेकिन फिर से लॉटरी का गोरखधंधा परवान पर है.
दो रुपये की लॉटरी 20 रुपये में लॉटरी बिक्री का आलम यह है कि दो रुपये की लॉटरी 20 रुपये में बिक रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉटरी गिरोह का जाल कितना तगड़ा है. मामूली कमीशन पर काम करने वाले एजेंटों के माध्यम से होने वाले इस कारोबार के जाल में फंस कर गरीबों की जेब ढ़ीली हो रही है.
वहीं काले कारोबार में लगे लोग दिन ब दिन मालेमाल होते जा रहे हैं. मिजोरम से नागालैंड तक की बिक रही लॉटरी दिखावे के लिये रोज लॉटरी का ड्रा होने का दावा करने वाले कागजात के अनुसार मिजोरम से लेकर नागालैंड तक की लॉटरी खगड़िया में बिक रही है. नागालैंड की फ्यूचर मैसिव, मिजोरम की सिंघम जियल, डियर जेंटिल नामक लॉटरी पर दो रुपये मूल्य लिखा रहता है लेकिन इसकी बिक्री 20 रुपये तक में की जाती है. रोज के ग्राहक को यह लॉटरी 5 से दस रुपये में दिये जाते हैं.
ड्रा के अनुसार पहला इनाम दस हजार रुपये दिये जाने का दावा किया जाता है. जबकि द्वितीय पुरस्कार 9500 रुपये, तृतीय पुरस्कार 9000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 500 रुपये, पांचवां पुरस्कार 300 रुपये तथा छठा पुरस्कार 150 रुपये है. दीपावली में विशेष इनाम वाली लॉटरी का होगा खेल दीपावली के मौसम में लॉटरी के काले कारोबार में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है. इस काले कारोबार के पूर्व के इतिहास के अनुसार दीपावली के मौसम में विशेष इनाम वाली लॉटरी के खेल किया जाता है.
जिसमें इनाम की राशि में काफी बढ़ोत्तरी होने का दावा किया जाता है. बताया जाता है कि अब नये ऑफर वाली लॉटरी की खेप बाजार में उतारी जायेगी. जिसके मूल्य 50 रुपये से लेकर 500 रुपये होने का अनुमान है. इस पर इनाम की राशि भी बंपर है. इस लॉटरी के इनाम पांच लाख रुपये तक होने का दावा किया जाता है. अब सच्चाई जो भी हो लेकिन दीपावली में एक बार फिर लोगों की गाढ़ी कमाई को लुटने का ताना-बाना तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










