रावण वध की तैयारी अंतिम चरण में

रावण वध की तैयारी अंतिम चरण मेंखगड़िया. दान नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. समिति के शिव नारायण प्रसाद सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं मेला आयोजन समिति […]
रावण वध की तैयारी अंतिम चरण मेंखगड़िया. दान नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. समिति के शिव नारायण प्रसाद सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार पटेल ने बताया कि रावण वध कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. खास कर महिलाओं व बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष काउंटर बनाये गये हैं. जबकि मेले के दौरान मनचलों व उपद्रवियों पर समिति के कार्यकर्ता की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने बताया कि मेले में आकर्षक पंडाल, भव्य तोरणद्वार, मीना बाजार, मिक्की माउस, टावर झूला आदि लोगों के मनोरंजन के लिये लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि रावण का पुतला लगभग 80 हजार रूपये की लागत से बनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










