शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्राण प्रतष्ठिा कार्यक्रम शुरू

Published at :13 Oct 2015 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्राण प्रतष्ठिा कार्यक्रम शुरू

शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू गोगरी : अनुमंडल के उसरी रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष गोगरी गंगा घट गये ओर वहां से कलश में जल लेकर रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का […]

विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

गोगरी : अनुमंडल के उसरी रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष गोगरी गंगा घट गये ओर वहां से कलश में जल लेकर रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का जलाभिषेक किया.

कलश शोभायात्रा में लोग मां दुर्गा का जयकारा भी लगा रहे थे. मंगलवार की सुबह क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु कलश लेकर गोगरी भेलवा घाट स्थित गंगा घाट पहुंचे और जल भरा. कलश शोभायात्रा में घोड़े भी शामिल थे.

जलाभिषेक के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. दुर्गा मंदिर के पास ही गुरुवार से रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर पवन कुमार यादव, राकेश कुमार, राजकिशोर यादव, मनोज यादव, वशिष्ठ यादव, विकास यादव, विकेकानंद यादव, पप्पू गुप्ता, अरुण कुमार शर्मा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन