शुरू हो गया जीत के दावे का दौर

Published at :13 Oct 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
शुरू हो गया जीत के दावे का दौर

शुरू हो गया जीत के दावे का दौर परबत्ता. मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा जीत के दावे प्रतिदावे होने लगे हैं. मतदान समापन के कुछ ही मिनटों के बाद भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी परबत्ता प्रखंड मुख्यालय में प्रकट हुए तथा उन्होंने अपनी जीत का दावा […]

विज्ञापन

शुरू हो गया जीत के दावे का दौर परबत्ता. मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा जीत के दावे प्रतिदावे होने लगे हैं. मतदान समापन के कुछ ही मिनटों के बाद भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी परबत्ता प्रखंड मुख्यालय में प्रकट हुए तथा उन्होंने अपनी जीत का दावा किया. वहीं राजद एवं जदयू के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित बतायी. जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी डॉ सुहेली मेहता व पार्टी नेता भी इसमें पीछे नहीं रहे. बहरहाल मतगणना में अभी तकरीबन एक महीना बाकी है, लेकिन इस दौरान नेता, मतदाताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा मतों की काल्पनिक गणना का दौर चल रहा है. वहीं हर नुक्के व चौक-चौराहों सहित चाय की दुकानों पर लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन