सभी दल कर रहे जीत के दावे

Published at :13 Oct 2015 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
सभी दल कर रहे जीत के दावे

सभी दल कर रहे जीत के दावे मानसी. खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा चुनाव का मतदान बीत जाने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा वोटों का जोड़-घटाव शुरू हो गया है. सभी प्रमुख दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी जीत के दावे किये जा रहे हैं. इसके साथ ही […]

विज्ञापन

सभी दल कर रहे जीत के दावे मानसी. खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा चुनाव का मतदान बीत जाने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा वोटों का जोड़-घटाव शुरू हो गया है. सभी प्रमुख दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी जीत के दावे किये जा रहे हैं. इसके साथ ही विभिन्न दलों द्वारा अपने पक्ष में अधिक लोगों द्वारा मतदान किये जाने का दावा किया जा रहा है. एक तरफ महागंठबंधन की जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव अपनी जीत का दावा कर रही हैं, तो दूसरी ओर एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ रोहित भी अपनी जीत की गारंटी दे रहे हैं. जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने भी अपनी जीत का दावा किया है. हर चौक-चौराहों व चाय की दुकानों पर लोग अपनी अपनी अटकले लगाते देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन