प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप खगड़िया : नगर परिषद सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की तैयारी जोरों से की जा रही है. नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत बबुआगंज बड़ी दुर्गा स्थान, कालीबाड़ी, लोहापट्टी, बिश्वनाथगंज, सरस्वती स्थान, दाननगर, कचहरी रोड स्थित स्थापित मां दुर्गा तथा अघौड़ी स्थान में दुर्गा पूजा […]
प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप
खगड़िया : नगर परिषद सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की तैयारी जोरों से की जा रही है. नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत बबुआगंज बड़ी दुर्गा स्थान, कालीबाड़ी, लोहापट्टी, बिश्वनाथगंज, सरस्वती स्थान, दाननगर, कचहरी रोड स्थित स्थापित मां दुर्गा तथा अघौड़ी स्थान में दुर्गा पूजा पाठ को लेकर एक तरफ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की तैयारी की जा रही है,
तो मुर्तिकारों द्वारा मुति को कार्यरूप देने के लिए अंतिम चरण कार्य किया जा रहा है. सन्हौली स्थित बड़ी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है.
दक्षिणी रेलवे कॉलोनी तथा उत्तरी रेलवे कॉलोनी में भी रेल कर्मचारियों के परिजनों द्वारा द्वारा पूजा को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. इसी तरह संसापुर ग्राम में भी ग्रामीणों द्वारा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










