बिजली कनेक्शन के लिए कैंप मंगलवार को

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय लोहिया भवन में 25 अगस्त को शिविर लगाकर विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन लिया जायेगा. इसके लिये अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है. बिहार विधानसभा चुनाव 2015 की तैयारी हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने […]
परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय लोहिया भवन में 25 अगस्त को शिविर लगाकर विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन लिया जायेगा.
इसके लिये अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है. बिहार विधानसभा चुनाव 2015 की तैयारी हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. इस कैंप में सभी विद्यालयों में बिजली लगाने के लिए आवेदन प्राप्त किया जायेगा.
जिन विद्यालयों में पूर्व से बिजली लगी हुई है, उसकी व्यवस्था दुरुस्त करनी है. जिन विद्यालयों में बिजली नहीं लगी है, वहां बिजली लगवानी है. विद्यालय के अलावा शेष मतदान केंद्रों के भवनों में बिजली लगवाने की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










