नौजवान संघर्ष सभा ने की महा पंचायत

विधानसभा चुनाव लड़ने का लिया फैसलाफोटो 15 मेंकैप्सन- रैली में शामिल सभा के लोग प्रतिनिधि, गोगरीनौजवान संघर्ष सभा ने भगवान हाइस्कूल के मैदान में मेहनत कश मजबूर जनता एवं विभिन्न विद्यालय में कार्य कर रही रसोइया की महापंचायत बुलायी. पंचायत में सैकड़ों रसोइया व मजदूर शामिल हुए. महापंचायत से पूर्व रैली का भी आयोजन किया […]
विधानसभा चुनाव लड़ने का लिया फैसलाफोटो 15 मेंकैप्सन- रैली में शामिल सभा के लोग प्रतिनिधि, गोगरीनौजवान संघर्ष सभा ने भगवान हाइस्कूल के मैदान में मेहनत कश मजबूर जनता एवं विभिन्न विद्यालय में कार्य कर रही रसोइया की महापंचायत बुलायी. पंचायत में सैकड़ों रसोइया व मजदूर शामिल हुए. महापंचायत से पूर्व रैली का भी आयोजन किया गया. वहीं पंचायत के बाद नीतीश कुमार व नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. नौजवान संघर्ष सभा के संयोजक नवीन कुमार ने कहा कि मार्च माह में सभा के सदस्यों ने भूख हड़ताल की थी, लेकिन आज तक आम लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है. वैद्य संजय कुमार ने कहा कि रसोइया को साल में मात्र 10 महीने का मानदेय दिया जा रहा है. इस महंगाई के युग में एक हजार रुपये में क्या हो सकेगा. सभा के अध्यक्ष मो मोइन ने कहा कि जब तक सत्ता चंद लोगों के हाथों में रहेगी, तब तक आम गरीब मेहनतकश का शोषण होता रहेगा. इस लिए नौजवान संघर्ष सभा आगामी विधान सभा में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. उम्मीदवार के रूप में सभा के नवीन कुमार को चयनित किया गया है. मौके पर शीला देवी, कुरैशी खातून, संजीव कुमार, अमित कुमार, यशोदा देवी, पियूश आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










