गंगा की उपधारा में डूबने से युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव

Updated:
विज्ञापन

परिजन पोस्टमार्टम कराने को लेकर तैयार नहीं है

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के अगुवानी एवं राका गांव के बीच गंगा नदी की उपधारा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खीराडीह निवासी मोहम्मद सलीम के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि मोहम्मद शाहरुख गंगा की उपधारा पार कर अपने पड़ोसियों द्वारा स्थापित मवेशियों के बथान पर जा रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. शुक्रवार से ही युवक लापता था. काफी खोजबीन के बाद शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे उसका शव नदी की उपधारा में उपलाता हुआ देखा गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के भाई मोहम्मद फैजान ने बताया कि शाहरुख अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था और शुक्रवार से अचानक गायब था. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने को लेकर तैयार नहीं है. फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है. घटनास्थल पर स्थानीय जिला परिषद जयप्रकाश यादव भी पहुंचे और उन्होंने दुख जताते हुए परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन