नयन क्लब ने राजा स्पोर्ट्स क्लब को 2-0 से हराया

Published at :18 Jul 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
नयन क्लब ने राजा स्पोर्ट्स क्लब को  2-0 से हराया

फोटो 14 मेंकैप्सन- खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते अतिथिप्रतिनिधि, मानसीरेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का सातवां मैच शनिवार को नयन स्पोर्ट्स क्लब बनाम राजा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया. इसमें नयन क्लब 2- 0 से विजयी रहा. मध्यांतर के पूर्व नयन क्लब के बिरजू ने […]

विज्ञापन

फोटो 14 मेंकैप्सन- खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते अतिथिप्रतिनिधि, मानसीरेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का सातवां मैच शनिवार को नयन स्पोर्ट्स क्लब बनाम राजा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया. इसमें नयन क्लब 2- 0 से विजयी रहा. मध्यांतर के पूर्व नयन क्लब के बिरजू ने खेल के 20वें मिनट में पहला गोल मारा. मध्यांतर के बाद नयन क्लब के रवि कुमार ने पांचवें मिनट में दूसरा गोल मार कर टीम को 2- 0 से जीत दिला दी. मुख्य निर्णायक शंकर सिंह व सहायक निर्णायक राहुल कुमार एवं दयानंद राम थे. उद्घोषक चंद्रगुप्त कुमार थे. मैच के पूर्व मुख्य अतिथि लोजपा के प्रधान महासचिव साकेत कुमार गुड्डू व विशिष्ट अतिथि राकेश सिंह ने दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर गुड्डू यादव, दिवाकर यादव, विनोद गुप्ता, धर्मेन्द्र पोद्दार, पप्पू रजक, विपिन आनंद , पंकज भगत, पिन्टू श्रीवास्तव, रविश कुमार, गुंजन कुमार, मिथुन अंजनी झा, विपिन, श्रीराम, दयानंद यादव, नवल शर्मा, टुनटुन यादव, विक्रम कुमार सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन