पहले दस वर्षों के काम का हिसाब दें विधायक : भाजपा

Published at :18 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दस वर्षों के काम का हिसाब दें विधायक : भाजपा

फोटो 10 में कैप्शन प्रेस वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, खगडि़यापूर्व विधायक रणवीर यादव द्वारा परिवर्तन रथ रोके जाने संबंधी बात से बौखलाये भाजपा नेता ने कहा है कि पहले वे बीते दस वर्षों मंे क्षेत्र मंे किये गये कार्य का हिसाब जनता को दें. शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में […]

विज्ञापन

फोटो 10 में कैप्शन प्रेस वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, खगडि़यापूर्व विधायक रणवीर यादव द्वारा परिवर्तन रथ रोके जाने संबंधी बात से बौखलाये भाजपा नेता ने कहा है कि पहले वे बीते दस वर्षों मंे क्षेत्र मंे किये गये कार्य का हिसाब जनता को दें. शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक की धर्मपत्नी पूनम देवी यादव एनडीए गंठबंधन के तहत दो बार विधायक बनीं. पहले वे 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता को दें. उसके बाद भाजपा के परिवर्तन रथ को रोकने की बात कहें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में देश का डंका बजा रहे है. उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जनता महसूस कर रही है. दिन ब दिन भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है. इससे घबरा कर पूर्व विधायक अनर्गल बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले भाजपा के परिवर्तन रथ के माध्यम से चारों विधान सभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराया जायेगा. साथ ही बिहार सरकार के विकास कार्यों की भी पोल खोली जायेगी. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार विद्यार्थी, प्रशांत खंडेलिया, डॉ इंदूभूषण कुशवाहा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन