पहले दस वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दें विधायक : भाजपा

Published at :18 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दस वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दें विधायक : भाजपा

फोटो है.खगडि़या. परिवर्तन रथ पर कटाक्ष पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक आड़े हाथों लिया. शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक की धर्मपत्नी पूनम देवी यादव, एनडीए गंठबंधन के तहत दो बार विधायक बनीं. पहले वे 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता को दें. […]

विज्ञापन

फोटो है.खगडि़या. परिवर्तन रथ पर कटाक्ष पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक आड़े हाथों लिया. शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक की धर्मपत्नी पूनम देवी यादव, एनडीए गंठबंधन के तहत दो बार विधायक बनीं. पहले वे 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता को दें. उसके बाद भाजपा के परिवर्तन रथ को रोकने की बात करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में देश का डंका बजा रहे हैं. भाजपा के बेहतर प्रदर्शन और जनता का झुकाव भाजपा की ओर होने से घबराये पूर्व विधायक अनर्गल बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं. आगामी विधानसभा में जनता सबक सिखायेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले भाजपा के परिवर्तन रथ के माध्यम से चारों विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार उपलब्धि से जनता को रूबरू कराया जायेगा. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार विद्यार्थी, प्रशांत खंडेलिया, डॉ इंदूभूषण कुशवाहा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन