बाढ़ की दस्तक से सहमे कटाव पीडि़त

Published at :17 Jul 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ की दस्तक से सहमे कटाव पीडि़त

फोटो . 17, 18कैप्शन – बेलदौर में कटाव का दृश्य बेलदौर में काली कोसी की गर्जना से सहमे लोग, आफत में जिंदगानी कटाव के मुहाने पर सैकड़ों घर, बाढ़ से फिर तबाही की आशंका बेलदौर. प्रखंड में कटाव से जूझते लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं. सैकड़ों घर कटाव के मुहाने पर हैं. […]

विज्ञापन

फोटो . 17, 18कैप्शन – बेलदौर में कटाव का दृश्य बेलदौर में काली कोसी की गर्जना से सहमे लोग, आफत में जिंदगानी कटाव के मुहाने पर सैकड़ों घर, बाढ़ से फिर तबाही की आशंका बेलदौर. प्रखंड में कटाव से जूझते लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं. सैकड़ों घर कटाव के मुहाने पर हैं. बाढ़ की आशंका ने लोगों की नींद उड़ा दी है. प्रखंड के तेलिहार जमींदारी बांध के बजरंग बली स्थान एवं स्लुइस गेट के समीप सहित कई जगहों पर नदी ने विकराल रुप धारण कर तबाही मचानी शुरू कर दी है. वहीं लगातार बारिश ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी है. बुजुर्ग नाथो सिंह ने बताया कि चार पीढ़ी से कोसी नदी के किनारे सैकड़ों परिवार बसे हैं. कोसी नदी ने श्री सिंह की दस एकड़ जमीन निगल ली. लोग बताते हैं कि बीते दस वर्षों के अंतराल में लगभग 250 घर कोसी नदी में समा गये. प्रशासनिक व्यवस्था उंट के मुंह में जीरा के फोरन के समान ही कहा जा सकता है. आवागमन के लिए नाव का ही सहारा है. पुरानी डीह इतमादी में पूर्व विधायक सुनीता शर्मा समेत 400 घरों को कोसी नदी पहले की लील चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन