भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग, किसान घायल

Published at :17 Jul 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग, किसान घायल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा बहियार में धान रोपनी कर रहे किसान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल किसान का इलाज पीएचसी मे किया जा रहा है. शुक्रवार की देर शाम गांव के ही विनोद राय अपनी निजी जमीन में धान रोपनी कर रहे थे. इसी दौरान जमीन विवाद को […]

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा बहियार में धान रोपनी कर रहे किसान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल किसान का इलाज पीएचसी मे किया जा रहा है. शुक्रवार की देर शाम गांव के ही विनोद राय अपनी निजी जमीन में धान रोपनी कर रहे थे. इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर पूर्व से रंजीश पाले गांव के ही एक पक्ष के लोग अचानक खेत मे पहुंच कर लाडी-डंडे से पिटाई कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिये. विनोद की मानें तो दहशत फैलाने के लिहाज से फायरिंग भी की गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन