जेसीबी आने पर निकाले गये घायल

खगड़िया: एनएच-31 पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी तेज आवाज से ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. दुर्घटना का मंजर देख किसी में साहस नहीं हो रहा था कि वह घटनास्थल के पास जाये. पर, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने […]
पर, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने मदद के लिए आवाज लगायी, तो सैकड़ों लोग सामने आ गये और सभी घायलों को निकालने का प्रयास करने लगे. दुर्घटनाग्रस्त कमांडर जीप इस कदर दो ट्रकों के बीच फंसी थी कि घायल लोग भी अंदर से नहीं निकल पा रहे थे.
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कुछ लोगों को किसी तरह से जीप के अंदर से निकाला गया. पर, कुछ लोगों को निकालना काफी मुश्किल था. इस कारण वहां पर पुलिस लाइन से क्रेन मंगाया गया. इसके बाद नगर परिषद की जेसीबी भी आयी, लेकिन इससे भी घायल नहीं निकल पा रहे थे. तब दो और जेसीबी को प्रशासन ने मंगवाया. इसके बाद सभी घायलों को जीप से निकाल कर सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










