कमजोरों का बल होता है कोर्ट : चीफ जस्टिस

Published at :05 Jul 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
कमजोरों का बल होता है कोर्ट : चीफ जस्टिस

गोगरी (खगड़िया): अनुमंडल में व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन करने पहुंचे पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एल नरसिंहा रेड्डी ने कहा कि न्यायालय कमजोर लोगों का बल होता है. उन्होंने कहा कि न्यायालय गरीब लोगों के लिए है. कमजोर लोगों का बल है अदालत. उन्होंने हर परिवार में महिलाओं, बुजुर्गो को सम्मान दिये जाने की भी […]

विज्ञापन
गोगरी (खगड़िया): अनुमंडल में व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन करने पहुंचे पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एल नरसिंहा रेड्डी ने कहा कि न्यायालय कमजोर लोगों का बल होता है. उन्होंने कहा कि न्यायालय गरीब लोगों के लिए है. कमजोर लोगों का बल है अदालत. उन्होंने हर परिवार में महिलाओं, बुजुर्गो को सम्मान दिये जाने की भी अपील की. वहीं उन्होंने कार्यकम में मौजूद डीएम से फौजदारी अदालत के लिए भवन निर्माण कराये जाने की बात कही.
बच्चों का कार्यक्रम प्रेरणादायी : इस मौके पर वे एक कार्यक्रम से इतने प्रसन्न हो गये कि उन्होंने लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा दिया. शनिवार को अनुमंडल स्तरीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया वह बहुत ही प्रेरणादायी है. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटे के शहीद होने पर एक मां नहीं रोयी. उसका दूसरा बेटा भी फौज में भरती हो गया.

वह भी वीरगति को प्राप्त हुआ तो तीसरा भी फौज में भरती हो गया. उसे भी सद्गति प्राप्त हुई. इसके बाद उस मां के आंख से आंसू छलक पड़े. जब लोगों ने पूछा तो उस मां ने कहा कि उसके पास चौथा पुत्र नहीं है जो देश की सेवा कर सके. इसलिए वह रो रही है. इस मौके पर उन्होंने दूसरी कहानी सुनाते हुए कहा कि उस्ताद बिस्मिल्ला खान का बेटा लंदन में रहता था. वह अपने पिता को रोज लंदन आने के लिए कहता था तो एक दिन उस्ताद ने जवाब दिया कि जब मैं लंदन चला जाउंगा तो विश्वनाथ को कौन जगायेगा. मौके पर आयोजित सभा को निरीक्षी न्यायाधीश जितेंद्र मोहन शर्मा, पटना उच्च न्यायालय के महा निबंधक, विधि विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार, डीएम राजीव रोशन आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन