आधे दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Published at :04 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
आधे दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

फोटो है 11 मेंकैप्सन- रक्तदान करते लोग. प्रतिनिधि, अलौली पीएचसी में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला रक्तदान बैंक की ओर से किया गया. जिला रक्तदान बैंक के कर्मी अशोक कुमार, नीरज कुमार, सरिता कुमारी, वहीं एएनएम शोभा देवी, पूनम कुमारी, आशा कुमारी ने शिविर में भाग लिया. जिसका विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा […]

विज्ञापन

फोटो है 11 मेंकैप्सन- रक्तदान करते लोग. प्रतिनिधि, अलौली पीएचसी में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला रक्तदान बैंक की ओर से किया गया. जिला रक्तदान बैंक के कर्मी अशोक कुमार, नीरज कुमार, सरिता कुमारी, वहीं एएनएम शोभा देवी, पूनम कुमारी, आशा कुमारी ने शिविर में भाग लिया. जिसका विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी सिंह ने किया. मौके पर डॉ केके गुप्ता, डॉ सदात अनवर , हेल्थ एजुकेटर राम हिलीश चैधरी आदि कर्मी उपस्थित थे. रक्तदान शिविर में चेतन शर्मा, संजीव कुमार, मिथुन कुमार, रणवीर कुमार आदि ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. उक्त अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि समुचित जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के लोग रक्तदान शिविर में भाग नहीं ले पाते हैं. स्वास्थ्य कर्मी ही ज्यादातर शिविर में भाग लेते हैं. उन्होंने बताया कि शिविर आयोजन से पूर्व प्रचार प्रसार होने चाहिए. रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. इसके दान से वक्त पर लाचार लोगों को जीवन दान मिलता है. डॉ सिंह ने बताया कि इसके पूर्व के शिविर में लोगों आने से भी डरते थे. लोगों को रक्तदान से कमजोरी होने का डर लगा रहता था. जो भय अब समाप्त होने लगा है. उन्होंने बताया कि रक्तदान से कमजोरी नहीं होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन