दो दिनों के अंदर जमा करें अपूर्ण इंदिरा आवास की सूची

फोटो है 7 व 8 में कैप्सन : बैठक करते बीडीओ व उपस्थित पंचायत सचिव खगडि़या. वर्ष 2011-12 एवं 2013 -2014 में स्वीकृत इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए इंदिरा आवास सहायक को दो दिनों के अंदर अपूर्ण इंदिरा आवास की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ सुनील कुमार ने मंगलवार पंचायत सचिवों के साथ […]
फोटो है 7 व 8 में कैप्सन : बैठक करते बीडीओ व उपस्थित पंचायत सचिव खगडि़या. वर्ष 2011-12 एवं 2013 -2014 में स्वीकृत इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए इंदिरा आवास सहायक को दो दिनों के अंदर अपूर्ण इंदिरा आवास की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ सुनील कुमार ने मंगलवार पंचायत सचिवों के साथ आयोजित बैठक में दिया. बैठक में सभी पंचायत सचिव, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक की उपस्थिति में प्रखंड स्तर पर चलायी जा रही विभिन्न तरह के विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान उपस्थित पंचायत सचिव से पेंशन वितरण की उपयोगिता की मांग की गयी. प्रखंड क्षेत्र के एक से दो पंचायतों में पेंशन का वितरण नहीं होने पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब पेंशन वितरण करने का निर्देश दिया है. जबकि विकास मित्रों द्वारा निर्माण किये गये प्रखंड क्षेत्र के महादलित टोला में सामुदायिक भवन की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने बताया कि उक्त अवधि से अब तक स्वीकृत अपूर्ण इंदिरा आवास भुकों को सफेद नोटिस भेजा जायेगा. इसमें 15 वें दिन लाल नोटिस तथा 30 वें दिन जो लाभुक इंदिरा आवास की राशि का उठाव कर अपने निजी कार्य में राशि खर्च कर दिया है. उस पर सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जायेगा. बैठक में जीपीएफ हेम नारायण महतो, पंचायत सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह के अलावे सभी पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक एवं विकास मित्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










