बिहार में 12 मई से 30 जून तक चलेगा महाअभियान, किसानों को मिलेगा फायदा
एआई फोटो
Bihar Farmer Registry: बिहार के हाजीपुर में 12 मई से 30 जून तक किसानों के लिए महाअभियान चलेगा. इस महाअभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. डीएम वर्षा सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है.
Bihar Farmer Registry: (अभिषेक शाश्वत) बिहार के हाजीपुर जिले में किसानों के लिए महाअभियान चलाया जाएगा. 12 मई से 30 मई तक जिले में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री का काम फिर एक बार मिशन मोड में संचालित किया जाएगा. राज्य और केंद्र सरकार ने किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय से और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है.
किसानों का तैयार किया जाएगा डेटाबेस
जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के माध्यम से किसानों का अपडेटेड डेटाबेस तैयार किया जाता है. जिससे कृषि विभाग से संचालित योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण, फसल सहायता, कृषि यंत्र अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाया जा सकता है.
मिशन मोड में चलाया जाएगा अभियान
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, पंचायत स्तरीय कर्मी और संबंधित विभागीय पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर अभियान को मिशन मोड में करना है. हर एक पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. अभियान के दौरान पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय, कृषि समन्वयक कार्यालय और अन्य निर्धारित जगहों पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी.
जिले की डीएम ने दिया ये आदेश
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने आदेश दिया कि अभियान के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए. साथ ही तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए. सभी संबंधित अधिकारियों को हर रोज की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि अभियान की निगरानी और समीक्षा की जा सके.
साथ ही डीएम ने यह भी कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी. इसके अलावा योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी. इससे वास्तविक किसानों की पहचान होगी और सरकारी सहायता का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचेगा.
Also Read: ‘मुझे ज्यादा बोलने की जरुरत नहीं पड़े वरना कहर ढहेगा’, अधिकारियों को दिलीप जायसवाल ने चेताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










