अमेरिका से कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसान महासभा का मार्च, पीएम-सीएम के खिलाफ नोरबाजी की

Updated:
विज्ञापन

गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में अखिल भारतीय किसान महासभा ने कृषि व्यापार समझौते और अन्य मांगों को लेकर विरोध मार्च निकाला और सरकार का पुतला दहन किया। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला इकाई ने रविवार को हाजीपुर में विरोध मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के अक्षयवट राय स्टेडियम से मार्च निकाला और गांधी चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया.

एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के साथ कृषि व्यापार समझौता बंद करने और किसानों को सी-2 प्लस 50 प्रतिशत एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग की. साथ ही राज्य सरकार से सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर कृषि भूमि लेने की प्रक्रिया बंद करने, सेटेलाइट टाउनशिप परियोजना और उसमें प्रस्तावित लैंड पुलिंग वापस लेने की मांग की.

किसान महासभा ने विकास योजनाओं के नाम पर बिना उचित मुआवजे के कृषि भूमि का अधिग्रहण बंद करने तथा सभी किसानों को सस्ते दाम पर खाद और उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई. संगठन ने रासायनिक खाद एवं उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की.

गांधी चौक पर सभा, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

गांधी चौक पर पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कृषि नीतियों में किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. कृषि भूमि के अधिग्रहण और विदेशी कृषि व्यापार समझौतों से किसानों के हित प्रभावित होने की आशंका जताते हुए सरकार से इन नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई.

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिला कमेटी सदस्य रामनिवास प्रसाद यादव ने किया. विरोध प्रदर्शन में नंदलाल राय, गोपाल पासवान, रामनाथ सिंह, मिथिलेश देवी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संगीता देवी, सुरेंद्र सिंह, कुमारी गिरिजा पासवान, मजेंद्र साह, रामबाबू भगत, भरत पासवान, सरोज कुमार, मंजू देवी, इंदु देवी समेत अन्य किसान शामिल हुए.


विज्ञापन
देवेंद्र गुप्त

लेखक के बारे में

By देवेंद्र गुप्त

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन