हाजीपुर में पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर में हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

विज्ञापन

Hajipur Crime News : हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक पुल के पास संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान शशिकांत उर्फ विक्की कुमार शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह पहले भी गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है.

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक

जानकारी के अनुसार, नगर थाना की पुलिस टीम शनिवार को संध्या गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान रात करीब नौ बजे न्यू गंडक पुल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. पुलिस को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली.

मोबाइल की गैलरी में मिले हथियार के फोटो-वीडियो

तलाशी के दौरान युवक की पैंट की जेब से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ. पुलिस ने मोबाइल की गैलरी की जांच की तो उसमें हथियार के साथ खींचे गए कई फोटो और वीडियो मिले. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

पहले भी आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक के पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जाने की जानकारी सामने आयी. पुलिस ने आमजनों में डर और दहशत पैदा करने के उद्देश्य से हथियार के साथ फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन जब्त कर लिया.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शशिकांत उर्फ विक्की कुमार शर्मा के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 765/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन
अभिषेक कुमार

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन