सावन में कांग्रेस ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा शीतल पेय और फल

Updated:
विज्ञापन

डाक कवरियां सेवा शिविर का उद्घाटन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में सावन माह के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. इस दौरान श्रद्धालुओं को फ्रूटी, जूस, फल और शीतल पेयजल वितरित किए गए, साथ ही सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से हाजीपुर के दिग्घी जेल के समीप कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया.

श्रद्धालुओं के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

सेवा शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए फ्रूटी, जूस, शीतल पेयजल, फल समेत अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर में पहुंचकर सेवा का लाभ लिया.

सेवा और भाईचारे का दिया संदेश

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सावन का महीना आस्था, भक्ति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है. कांग्रेस पार्टी सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना के साथ लोगों के बीच काम करती रही है.

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय की राजनीति करना नहीं, बल्कि हर धर्म और हर वर्ग के लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है. सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के माध्यम से मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया जा रहा है.

डाक बम की सेवा में जुटे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में मो. सद्दाम हुसैन, अक्षय शुक्ला, शंभू कुमार दास, प्रभात कुमार, कैलाश प्रसाद, महेश कुमार नूतन, विनोद कुमार, मुकेश रंजन, अजय सिंह, डॉ. सतीश कुमार सिंह, उत्तम यादव, शकील, मदन राम, लीटर गोप, राकेश चौहान सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बम की सेवा की.


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन