बाबा पातालेश्वर नाथ के दरबार में डीएम-एसपी ने की पूजा, श्रावण में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

पातालेश्वर नाथ डीएम और एसपी पूजा अर्चना करते हुए | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर के ऐतिहासिक बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने पूजा-अर्चना की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर शहर के ऐतिहासिक बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में रविवार की शाम जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना की. दोनों अधिकारियों ने बाबा का विशेष शृंगार कर जिले की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. डीएम-एसपी के मंदिर पहुंचने से परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर

डीएम और एसपी के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट गए. पूजा-अर्चना के दौरान हर-हर महादेव और बाबा भोलेनाथ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा. संध्या बेला में श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

पूजा के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

श्रावण को लेकर प्रशासन अलर्ट

श्रावण मास में बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है. जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे. डीएम और एसपी ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से पूजा-अर्चना करने की अपील की. इसके बाद दोनों अधिकारी मंदिर परिसर से रवाना हो गए.


विज्ञापन
अभिषेक कुमार

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन