राजस्व वसूली में तेजी लायें : डीएम

फोटो है 11 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित कर्मी खगडि़या. समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित ऑपरेशन दखल दहानी की बैठक में डीएम राजीव रोशन ने उपस्थित अधिकारियों व राजस्व कर्मचारी को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीएम ने उपस्थित अधिकारी को परचाधारी को चिह्नित जगह पर दखल दिलाने तथा सरकारी […]
फोटो है 11 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित कर्मी खगडि़या. समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित ऑपरेशन दखल दहानी की बैठक में डीएम राजीव रोशन ने उपस्थित अधिकारियों व राजस्व कर्मचारी को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीएम ने उपस्थित अधिकारी को परचाधारी को चिह्नित जगह पर दखल दिलाने तथा सरकारी भूमिहीन विद्यालय को भूमि उपलब्ध कर भवन निर्माण का निर्देश दिया है. जबकि भूदान के खाली पड़ी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया. वहीं उपस्थित राजस्व कर्मचारी को दाखिल खारिज में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है. बैठक में एडीएम एमएच रहमान, डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिया राम सिंह, वरीय उप समाहर्ता संजीव चौधरी, मुकेश कुमार सिन्हा के अलावा सभी अंचलाधिकार, सभी राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










