खुले आसमान के नीचे बैठक करने को मजबूर

Published at :25 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे बैठक करने को मजबूर

फोटो है 8 में कैप्सन : बैठक करतीं आंगनबाड़ी सेविका खगडि़या. प्रखंड बाल विकास परियोजना के द्वारा सोमवार को आयोजित बैठक इस तपती धूप और गंदगी भरे मैदान में आंगनबाड़ी सेविका को बैठक करना पड़ी. इधर वरीय पर्यवेक्षिका राका सहाय ने बताया कि बैठक करने के लिए सदर बीडीओ सुनील कुमार से सभागार में बैठक […]

विज्ञापन

फोटो है 8 में कैप्सन : बैठक करतीं आंगनबाड़ी सेविका खगडि़या. प्रखंड बाल विकास परियोजना के द्वारा सोमवार को आयोजित बैठक इस तपती धूप और गंदगी भरे मैदान में आंगनबाड़ी सेविका को बैठक करना पड़ी. इधर वरीय पर्यवेक्षिका राका सहाय ने बताया कि बैठक करने के लिए सदर बीडीओ सुनील कुमार से सभागार में बैठक करने की अनुमति मांगी गयी . लेकिन बीडीओ के इंकार किये जाने की स्थिति में अधिकारी एवं आंगनबाड़ी सेविका को इस तपती धूप और गंदगी से भरी मैदान मतें बैठक करना पड़ा. बैठक में स्वच्छ भारत के निर्माण तथा कुपोषण मुक्त बिहार बनाने पर चर्चा किया गया. सीडीपीओ किरण कुमारी ने उपस्थिति सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के स्वच्छ भारत निर्माण तथा कुपोषण बिहार बनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान गरमी से सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का हाल बेहाल था. सभी सेविका बैठक में कम और पानी की खोज ज्यादा कर रही थी. गरमी के मारे सभी लोगों का हाल बेहाल रहा. लेकिन बीडीओ ने प्रखंड के सभागार में इन सेविकाओं को बैठक करने की अनुमति नहीं प्रदान की. बीडीओ सुनील कुमार का कहना है कि बाल विकास परियोजना को अपना कार्यालय है. वहीं उन सभी को बैठक करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन