अमृता, स्वेता व अतुल ने मारी बाजी

Published at :25 May 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
अमृता, स्वेता व अतुल ने मारी बाजी

-सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी-रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ साइबर कैफे में उमड़ीफोटो है 12 में कैप्सन : केंद्रीय विद्यालय के तीन टॉपर प्रतिनिधि, खगडि़याजिले में सीबीएसइ की 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ साइबर कैफे की तरफ उमड़ पड़ी. रिजल्ट प्रकाशित किये जाने […]

विज्ञापन

-सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी-रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ साइबर कैफे में उमड़ीफोटो है 12 में कैप्सन : केंद्रीय विद्यालय के तीन टॉपर प्रतिनिधि, खगडि़याजिले में सीबीएसइ की 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ साइबर कैफे की तरफ उमड़ पड़ी. रिजल्ट प्रकाशित किये जाने की सूचना पूर्व से ही बच्चों को थी. सो लोग एक दूसरे का अंक प्रतिशत भी जानने के लिए बेताब दिखे. जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में बाहरवी की परीक्षा का परिणाम 95 प्रतिशत रहा. जिसमे 20 अभ्यर्थियों में से 19 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. इनमे अमृता भारती ने 79 प्रतिशत के साथ प्रथम, स्वेता कुमारी ने 77.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय व अतुल प्रकाश ने 76.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. कुल 16 अभ्यर्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य यशदीप रोहिल्ला ने बताया कि यह उनके स्कूल के बच्चों के मेहनत तथा लगन का नतीजा है कि आज सफलता उनके कदम चूम रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी बच्चों अभी आगे की तैयारी करने के लिए दूसरे प्रदेश में हैं. सभी लोगों से दूरभाष पर बात हुई है और सभी को रिजल्ट की जानकारी भी दे दी गयी है. उन्होंने अच्छे रिजल्ट के लिए बच्चों के अभिभावकों को भी बढ़ायी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन