लापता को ढूढ़ने में लगी है 26 सदस्यीय टीम

खगडि़या. नौका हादसे में लापता हुए लोगों की खोज में एसडीआरएफ की 26 सदस्यीय टीम दिन-रात जुटी हुई है. नाव हादसे के दो घंटे के बाद स्थानीय गोताखोरों को लापता लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगा दिया गया था. पर, रात होने के कारण स्थानीय गोताखोरों को भी सफलता नहीं मिल पायी. […]
खगडि़या. नौका हादसे में लापता हुए लोगों की खोज में एसडीआरएफ की 26 सदस्यीय टीम दिन-रात जुटी हुई है. नाव हादसे के दो घंटे के बाद स्थानीय गोताखोरों को लापता लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगा दिया गया था. पर, रात होने के कारण स्थानीय गोताखोरों को भी सफलता नहीं मिल पायी. वहीं घटना के 18 घंटे के बाद रविवार को एसडीआरएफ की टीम को लगा दिया गया. गोताखोर मोटरबोट के माध्यम से लापता को खोजने में लगे हुए थे. रविवार की देर शाम तक उक्त टीम को सफलता हाथ नहीं लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










