गाजे बाजे संग निकली कलश शोभा यात्रा

फोटो है 11 में कैप्सन : कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि, गोगरीप्र्रखंड के रामपुर पंचायत के फतेहपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत का शुभारंभ रविवार को हुआ. गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल लोगों के जयकारों से पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया. कलशयात्रा को लेकर सुबह से ही इलाके के लोग […]
फोटो है 11 में कैप्सन : कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि, गोगरीप्र्रखंड के रामपुर पंचायत के फतेहपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत का शुभारंभ रविवार को हुआ. गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल लोगों के जयकारों से पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया. कलशयात्रा को लेकर सुबह से ही इलाके के लोग यज्ञ स्थल पर पहुंच गये थे. पूर्व निर्धारित समय पर गाजे-बाजे और विधिपूर्वक पूजन के बाद कलशयात्रा निकाली गयी. अयोध्या से आये बाबा भगवानदास महाराज के नेतृत्व में कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर प्रखंड के विभिन्न मार्ग से होते हुए गोगरी के भेलवा घाट पर पहुंची, जहां ब्राह्मणों ने पूजन संपन्न कराया. इस दौरान लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से गोगरी का पूरा इलाका गूंज उठा. इसके बाद कलशयात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलशों की स्थापना कर यज्ञ का अनुष्ठान आरंभ किया गया. महिलाओं और पुरुषों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. आयोजक मंडल की तरफ से भक्त जनों के लिए हर प्रकार के इंतजाम किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










